- Bollywood News

Hot

Post Top Ad

Friday, 11 May 2018

हिमेश रेशमिया दोबारा बनेंगे दूल्हा, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से आज करेंगे शादी


अपनी शादी के फौरन बाद हिमेश रेशमिया अपनी नई नवेली दुल्हन सोनिया कपूर के साथ हनीमून मनाने के लिए दुबई रवाना हो जाएंगे.


Himesh Reshammiya To Marry Longtime Girlfriend Sonia Kapoor

बॉलीवुड में इन दिनों मानों शादियों की बहार सी आ गई है. पहले अभिनेत्री सोनम कपूर ने दिल्ली के बड़े कारोबारी आनंद आहूजा को अपना हमसफर बनाया और उसके बाद बेहद गुपचुप तरीके से अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी कर ली. अब इन दोनों सितारों के बाद मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया भी शादी करने जा रहे हैं.

47 साल के हिमेश रेशमिया अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर के साथ आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे. हिमेश और सोनिया की शादी बेहद साधारण तरीके से उनके घर पर ही होगी. बताया जा रहा है कि इनकी शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शिरकत करेंगे. हिमेश की शादी में उनके माता पिता के अलावा उनका बेटा स्वयं भी मौजूद रहेगा.

शादी के फौरन बाद हिमेश रेशमिया अपनी नई नवेली दुल्हन सोनिया कपूर के साथ हनीमून मनाने के लिए रवाना हो जाएंगे. खबर है कि हिमेश और सोनिया अपने हनीमून के लिए दुबई जाएंगे.

                                                         

आपको बता दें कि ये हिमेश की दूसरी शादी है. साल 1995 में उन्होंने कोमल से पहली शादी की थी, लेकिन साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया और दोनों का तलाक हो गया था.

सोनिया कपूर 'कैसा ये प्यार है', 'परिवार', 'पिया का घर' और 'येस बॉस' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. खबरों का मानें तो हिमेश और सोनिया पिछले 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot